जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त 

जिलाधिकारी नीतीश कुमार

जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त 

अयोध्या । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  नितीश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य के लिए सहायक व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है, जिसमें  कपिल कुमार वर्मा को सहायक व्यय प्रेक्षक का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में 271-रूदौली में  शैलेन्द्र वर्मा, 273-मिल्कीपुर में  विवेक जायसवाल, 274-बीकापुर में  कमलेश कुमार, 275-अयोध्या में  देवेन्द्र प्रताप गौतम, 276-गोसाईगंज में  आकाश जायसवाल को सहायक प्रेषक बनाया है। इसके अलावा 03 लोगों को  चन्द्र शेखर,  अभिषेक सिंह,  शिवमूर्ति को आरक्षित रखा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक व्यय प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक के अधीनस्थ आयोग के निर्देशानुसार समयबद्ध रूप से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दी है।
 
Tags: Ayodhya

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर