अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर 32.63 करोड़ की लागत से बनेगा गौ तीर्थाटन केन्द्र

अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर 32.63 करोड़ की लागत से बनेगा गौ तीर्थाटन केन्द्र

लखनऊ। लखनऊ से अयोध्या मार्ग पर कमता से कुछ दूरी पर उत्तरधौना गांव में 32.63 करोड़ की लागत से गौ तीर्थाटन केन्द्र बनेगा। इस केन्द्र को आधुनिक व प्राकृतिक गौशाला की तरह तैयार किया जायेगा।नगर निगम लखनऊ की कार्यकारिणी की बैठक में पास हुए प्रस्तावों की जानकारी देते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने गौ तीर्थाटन केन्द्र की जानकारी साझा की। महापौर ने कहा कि नगर निगम उत्तरधौना गांव में एक भव्य गौशाला का निर्माण करेगा। जहां पर गायों को बांधा नहीं जाएगा और वह खुले में घूम-टहल सकेगी।

सुषमा खर्कवाल ने कहा कि उत्तरधौना गांव में 9.912 हेक्टेयर जमीन ली जा रही है। जिस पर बनने वाली गौशाला को गौ तीर्थाटन केन्द्र के रुप में विकसित करेंगे। जिसे देखने आने वाले लोगों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही गौशाला में आधुनिकता भी दिखायी देगी। महापौर ने कहा कि स्विट्जरलैंड के बारे में बताया जाता है कि वहां गौशालाओं में गाय खुले में गाय घूमती हैं।

गौ तीर्थाटन केन्द्र के बारे में लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गौशाला में दो हजार गाय रखने की योजना है। जहां पर गाय के लिए पशु चिकित्सक व कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। गौशाला में गाय से जुड़ा हुआ संग्रहालय, अन्नपूर्णा भोजनालय सहित तमाम आवश्यकताओं की वस्तुओं को विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि लखनऊ आने वाले लोगों को अयोध्या जाते हुए इस वृहद गौशाला अर्थात गौ तीर्थ स्थल को देखने का मौका मिलेगा। गौभक्तों के लिए यह एक तीर्थ स्थल के रुप में होगा। साथ ही पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर