सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।
On
सुलतानपुर - मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील जयसिंहपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 131 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी प्रेषित शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण कर यथाशीघ्र सूचित करेंगे।
Tags: Sultanpur
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 04:52:35
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
टिप्पणियां