वारेन बफेट ने पेटीएम से अपनी पूरी हिस्सेदारी खत्म की

 बल्क डील के जरिये बर्कशायर हैथवे ने 2 कंपनियों को बेची हिस्सेदारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े शेयर निवेशकों में से एक अमेरिकी कारोबारी वारेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशन) से अपनी पूरी हिस्सेदार खत्म कर दी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा जारी बल्क डील डाटा के मुताबिक बर्कशायर हैथवे ने पेटीएम में मौजूद अपनी हिस्सेदारी कॉप्टहॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट और घिसालो मास्टर फंड को बची है। कॉप्टहॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट को बर्कशायर हैथवे ने 75,75,529 शेयर बेचे हैं जबकि घिसालो मास्टर फंड ने बर्कशायर हैथवे से पेटीएम के 42,75,000 शेयर खरीदे हैं।

एनएसई के बल्क डील डाटा के मुताबिक शेयरों की बिक्री 877.20 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुई है। इस डील के बाद बर्कशायर हैथवे को कॉप्टहॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट और घिसालो मास्टर फंड से कुल करीब 1,371 करोड़ रुपये मिले हैं। स्टॉक एक्सचेंज के शेयर होल्डिंग डाटा के मुताबिक सितंबर के अंत में बर्कशायर हैथवे के पास पेटीएम के कुल 1,56,23,529 शेयर थे। इस लिहाज से पेटीएम में बर्कशायर हैथवे की हिस्सेदारी 2.46 प्रतिशत की थी। लेकिन सितंबर के बाद से ही बर्कशायर हैथवे ने पेटीएम के शेयरों की बिक्री छोटे छोटे टुकड़ों में ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिये शुरू कर दी थी, जिसका अंत अब कॉप्टहॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट और घिसालो मास्टर फंड के साथ हुई इस बल्क डील के साथ हुआ है।

आपको बता दें कि बर्कशायर हैथवे ने प्री-आईपीओ इन्वेस्टर के रूप में पेटीएम के शेयरों को औसतन 1,279.70 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था। कंपनी इन शेयरों को काफी पहले ही बेच देना चाहती थी। लेकिन पेटीएम के शेयरों में आई जबर्दस्त गिरावट की वजह से बर्कशायर हैथवे ने शेयरों की बिक्री के इरादे को कुछ समय के लिए टाल दिया था। अब पेटीएम के शेयरों में रिकवरी शुरू होने के बाद प्री आईपीओ इन्वेस्टर्स ने अपने पास मौजूद पेटीएम के शेयरों की बिक्री शुरू कर दी है। बर्कशायर हैथवे के अलावा सॉफ्ट बैक भी ओपन मार्केट में छोटे-छोटे टुकड़ों में पेटीएम के शेयरों की लगातार बिक्री कर रही है। सॉफ्ट बैंक का इरादा दिसंबर तक पेटीएम में मौजूद अपनी हिस्सेदारी को पूरी तरह से खत्म कर देने का है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

बीयसयनयल : बीयसयनयल ने अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम...
टेक-मित्र 
बीयसयनयल का दमदार ऑफर, 51 रुपये में मिलेगी 28 दिनों की वैलिडिटी

 वन डे  क्रिकेट में सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर भारत

वन डे  क्रिकेट : वन डे  क्रिकेट में इस साल कई बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल दिखाया है। आइए जानते...
खेल 
 वन डे  क्रिकेट में सबसे ज्यादा  रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर भारत

आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

मेष   सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। काम, परिवार या निजी योजनाओं से जुड़े अलग-अलग मामलों पर वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान