पुल घाट में सफाई करते भाजपा नेता।

पुल घाट में सफाई करते भाजपा नेता।

चित्रकूट। स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने मंदाकिनी पुल के नीचे शंकर मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।गुरुवार को सवेरे मन्दाकिनी पुल के पास शंकर जी के मन्दिर में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि ने हाथों में झाडू लेकर विधिवत साफ-सफाई की। सफाई अभियान दौरान सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सफाई अभियान जारी है।

ये अभियान 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर पूरे प्रदेश के मन्दिरों की साफ-सफाई की जा रही है। 22 जनवरी को प्रदेश में दीपावली जैसा माहौल बनाने को ये सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम, हीरो मिश्रा, भागवत त्रिपाठी, तीरथ तिवारी, ईओ लालजी यादव, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। विशेष सफाई अभियान में मंदिरों को पाॅलीथिन मुक्त करने का अभियान चलाकर आसपास के लोगों व मंदिर के पुजारियों को जागरूक किया। नगर पालिका सफाई कर्मचारी व सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर