भाजपा ने बूथ पर चलाया वोटर चेतना अभियान

-कार्यक्रम के दौरान पार्टी के पदाधिकारी।  

भाजपा ने बूथ पर चलाया वोटर चेतना अभियान

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, होली गेट मंडल मथुरा महानगर द्वारा जनरल गंज सेक्टर, अम्बाखार की प्रजापति समाज की बगीची के बूथ संख्या 338 पर वोटर चेतना अभियान के तहत नवीन मतदाता बनाने का कैम्प लगाया गया। कैम्प का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक प्रजापति गोला, भाजपा महामंत्री राजू यादव, राजवीर चौधरी और कार्यक्रम संयोजक ठाकुर गोला ने किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा होली गेट मंडल के कार्यकताओं ने महानगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा नवीन मतदाताओं को चुनाव के समय राष्ट्रीय हित को ध्यान में रख करना है मतदान और कहा आपने पिछले 10 वर्षों में हम सभी के चहीते हमारे देश के प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्पता और हिंम्मत को बहुत पास से देखा है उन्होंने चुनाव के समय जो वायदे किये उन्हें बखूबी पूरा किया है चाहे वह राम मंदिर का मुद्दा रहा हो या धारा 370 का, उन्होंने सभी चुनोतियो को मुंह तोड़ जबाब दिया है और राष्ट्रीय हित मे काम किया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर अध्यक्ष दीपक प्रजापति गोला, भाजपा महामंत्री राजू यादव, राजवीर चौधरी, कार्यक्रम संयोजक मोर्चा मंडल महामंत्री ठाकुर गोला, पंकज लोधी, पार्षद विकास दिवाकर, विजय शर्मा, श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, सेक्टर संयोजक महेश गोला, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सैनी, विमल मित्तल, प्रभु दयाल माहौर, अभिषेक चौहान, रमेश, प्रदीप शर्मा, छोटे लाल सैनी, राकेश गोलला, केदार गोला, रमेश, देव कुमार, सोनू आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: Mathura

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट सख्त छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट सख्त
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश में पश्चिम बंगाल के उन सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ कक्षों (यूनियन...
1.55 लाख फसल बीमा दावे के साथ 60 हजार अतिरिक्त अदा करने का आदेश
लखनऊ में 130 एकड़ भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला बीज पार्क
04 से 06 जुलाई तक लखनऊ में होगा आम महोत्सव
डीएम की अध्यक्षता में ग्राम-रामपुर में ग्राम चौपाल/ग्राम अदालत का किया गया आयोजन।
खरीफ सीजन हेतु धान का समर्थन मूल्य घोषित, पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना हेतु समय सारिणी जारी