मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत किया गया बैठक

मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत किया गया बैठक

बस्ती - मुख्य विकास अधिकारी जयेदव सी.एस. की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 4) के अन्तर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 कानून के प्रावधानों पर स्थानीय व आंतरिक परिवारवाद समितियों की बैठक आहूत की गयी। 
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए और कार्यस्थल पर उसके अधिकारों की रक्षा करने के लिए महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 अधिनियमित किया गया है। अधिनियम और उसके अधीन बनाए गए नियमों में ऐसी शिकायतों पर विचार करने के लिए आंतरिक परिवाद समिति (आई.सी.सी.) और स्थानीय परिवाद समिति (एल.सी.सी.) गठित किया गया है।
उन्होने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि कार्यस्थलों पर नोटिसबोर्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाय। महिला थाना प्रभारी मीना सिंह ने बताया कि हर थानों पर हेल्पलाईन सेण्टर बनाया गया है, अगर किसी महिला कर्मचारी का लैंगिक उत्पीडन होता है, तो थाने पर आकर खुलकर अपनी बात कह सकती है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने महिला कर्मचारी को आश्वस्त किया है कि दोषी पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की जायेंगी। 
बैठक का संचालन परियोजना निदेशक डूडा सुनीता सिंह ने किया। इसमें डीडीओ संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी भानपुर शत्रुहन पाठक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पुलिस विनय सिंह चौहान, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहें।   24

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर