राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और कई मामलों का आरोपित नेपाली गिरफ्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और कई मामलों का आरोपित नेपाली गिरफ्तार

रायपुर। दुर्ग जिला पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा, किडनेपिंग,लूट, फिरौती, अपहरण, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे दीपक नेपाली को पुलिस ने वैशाली नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। नेपाली के खिलाफ सुपेला ,वैशाली नगर और छावनी थाने में मामला दर्ज है। वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने साझा अभियान चलाकर नेपाली को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार आज (बुधवार)पुलिस इस मामले का पूरा खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है नेपाली ही वह शख्स है जो दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा एप्प का मास्टरमाइंड था।नेपाली दुबई भी जा चुका है। लूट और महादेव ऐप मामले में पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी। साल 2022 में जुलाई पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई को भी गिरफ्तार किया था।वहीं अब वैशाली नगर पुलिस और दुर्ग पुलिस के अपराध शाखा को कामयाबी मिली है। पुलिस नेपाली की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई भी कर रही थी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर