यूक्रेन का खेरसॉन के पास नीपर नदी के पूर्वी किनारे पर मजबूत उपस्थिति का दावा

कीव। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को शुरू हुए डेढ़ साल से अधिक होने के बाद भी जारी है। ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया कि उसके सैनिकों ने खेरसॉन के नजदीक नीपर नदी के पूर्वी तट पर अपनी उपस्थिति मजबूत कर ली है। उन्होंने कहा कि यह बढ़त युद्ध में रूस की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक अवरोधों को तोड़ने में महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंद्रिए येरमक ने विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन पुष्टि की कि इस घटनाक्रम की चर्चा गत एक महीने से सैन्य मंच पर विस्तृत पैमाने से हो रही थी। वाशिंगटन के रूढ़ीवादी थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट में सोमवार को अपने संबोधन में येरमक ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यूक्रेन की सेना ने नीपर नदी के पूर्वी तट पर अपने कब्जे को मजबूत कर लिया है।

रूसी सेनाओं ने नवंबर 2022 में खेरसॉन शहर और आसपास के इलाके को खाली कर दिया था लेकिन उनके पास जिस एकमात्र इलाके पर कब्जा है वह नीपर नदी का पश्चिमी तट है। यह नदी युद्धक्षेत्र के प्राकृतिक विभाजक के तौर पर काम कर रही है। यह यूक्रेन के सैनिकों को खेरसॉन में आगे बढ़ने और रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप तक बढ़ने से रोकती है। इस संबंध में रूस की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल