आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करती सपा जिलाध्यक्ष सरोज यादव
भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं दम तोड़ रही:शिल्पी चौधरी
On
लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी:सरोज यादव
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव द्वारा दिशानिर्देशित बीकापुर विधानसभा के सोहावल ब्लॉक के कपासी गांव में विधानसभा अध्यक्ष रीता निषाद द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने की,जिसकी मुख्य अतिथि अयोध्या प्रभारी महिला सभा शिल्पी चौधरी ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, दवाएं नहीं है। इलाज और जांच की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की जानें जा रही है किन्तु यूपी सरकार बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।
स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे चल रहा है सरकारी अस्पतालों में समुचित इलाज और जांच की अव्यवस्था के चलते गरीब मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है अस्पतालों में डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों के मरीज और तीमारदार लाइनों में लगे दिखाई देते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में आपदा में अवसर सिद्धांत का पालन करते हुए मरीजों के तीमारदारों से लूट-वसूली का खुला खेल चल रहा है। इस खेल में सरकार और अधिकारी शामिल है। डेंगू बुखार और अन्य बीमारियों से मरने वालों का आंकड़ा अब तक नहीं आया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं दम तोड़ रही हैं।
जिलाध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव ने कहा भाजपा सरकार जिस तरह से श्रद्धा को व्यवसाय बना दिया है।भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम सीमा पर है महिलाओं को घर गृहस्थी चलाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है किसान,नौजवान परेशान है, इस डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं की असमत लूटी जा रही है सरकार पर कोई असर नहीं है। समाजवादी सरकार में कन्या विद्या धन, पढ़े बेटियां बड़े बेटियां, साइकिल एवं लैपटॉप वितरण बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी महिला पेंशन, गरीब महिलाओं को विवाह योजना, लोहिया आवास, एंबुलेंस योजना, मेट्रो आदि दर्जनों जनहित में कार्य किए गए हैं। जो आज भी ऐतिहासिक है। जिसे जनता आज भी याद कर रही है।
लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग, महिलाएं, बुनकर और हर गरीब, हर गांव में नब्बे फीसदी से ज्यादा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने नौजवानों और किसानों से झूठे वादे किए थे। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। की किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। महंगाई बहुत तेजी से बढ़ी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल निषाद जी ने कहा की समाजवादी सरकार में मरीजों को लाने ले जाने के लिए जो 102 और 108 डायल नम्बर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई थी उसे बर्बाद कर दिया गया है। कोषाध्यक्ष पूनम यादव कहा कि समाजवादी सरकार में गंभीर रोगों कैंसर, लीवर, किडनी आदि के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी।
भाजपा की विद्वेशपूर्ण नीतियों के चलते गंभीर रोगों के इलाज की व्यवस्थाएं दम तोड़ रही है। जिला उपाध्यक्ष लीलावती यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी कार्यो और उपलब्धियों को नाम बदलकर अपना बताने का ही काम कर रही है। भाजपा सरकार का अपना कोई काम नहीं है। सभा का संचालन जिला महासचिव डॉक्टर निषाद अख्तर वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्ली देवी, कोषाध्यक्ष पूनम यादव, उपाध्यक्ष लीलावती यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष बबीता श्रीवास्तव, सीमा यादव मिथिलेश कुमारी रेशमा देवी लक्ष्मी उर्मिला जगरानी सीमा निषाद, कुसुम, ज्योति, सोनिया, रूपा श्रीवास्तव, नूरजहां, हिना, जगरानी गुड़िया जिला सचिव बुद्धिराम यादव, रामपाल यादव, नरेश सिंह आदि लोग उपस्थित रही।
Tags: Ayodhya
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 00:00:44
कौशाम्बी। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
टिप्पणियां