दादरी के समुद्दीनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत

दादरी के समुद्दीनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत

ग्रेटर नोएड। ग्रेनो के समाधिपुर गांव में रविवार को निमार्णधीन मकान की ऊपरी मंजिल की छत गिरने पर नीचे की मंजिल की छत भी गिर गयी। उसके नीचे दबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी। वही लेबर समेत 5 लोग घायल हो गये। निमार्णधीन छत पर ही लेबर ने सीमेंट का मसाला बना रखा था। अधिक वजन होने के कारण छत गिर गयी। हादसे के दौरान अन्य लेबर लंच कर रहे थे।उसके गिरने से नीचे वाली मंजिल की भी छत गिर गयी।

उसके नीचे लाल सिंह के बेटा राहुल की बेटी रिया 8 व रिवा 5 साल की खेल रही थी। वहीं बिजली की फिटिंग कर रहे संजीव व हर्ष राज मिस्त्री राजवीर समेंत 5 लोग लंच के दौरान बैठे हुए थे। घायल हो गये। घायलों को उपचार के ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही पर दो सगी बहनों रिया व रिवा को मृत घोषित कर दिया। दोनों बहनों को परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी है।

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत लाल सिंह पुत्र डालचंद निवासी ग्राम समाधिपुर अपने घर की छत पर ईंट बिछवाकर कर छत की मरम्मत करा रहा था। ऊपर की छत पर ज्यादा वजन हो जाने के कारण ऊपर की छत बीच वाली छत पर गिर गई। जिससे बीच वाली छत नीचे गिर गई। जिस कारण नीचे लाल सिंह की पोती उम्र करीब 5 वर्ष व दूसरी पोती उम्र करीब 3 वर्ष खेल रही थी। जो मलबे में दबकर घायल हो गई, जिन्हें मलबे से निकलवा कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि काम करने के दौरान कार्य कर रहे राजवीर पुत्र हरिपाल उम्र 45 वर्ष, विनोद पुत्र धर्मपाल उम्र 43 वर्ष, संजीव पुत्र डाल चंद उम्र 35 वर्ष, पंकज पुत्र लाल सिंह उम्र 23 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम समाधिपुर भी घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए जिम्स अस्पताल कासना भेज दिया गया है। उपचार के दौरान दोनों बच्चियों की मृत्यु हो गयी है। परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मेष जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।  व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे।  काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन...
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल