कमलनाथ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन

कमलनाथ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही उत्साह और हषोल्लास के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। कमलनाथ के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेश भर से आये कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर उनके पुत्र और सांसद नकुलनाथ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार की। वहीं प्रदेश भर में भी कांग्रेसजनों ने कमलनाथ का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटे गये, परस्पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी की गई। कमलनाथ के निवास पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह–अमृता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, विधायक आरिफ मसूद, राजकुमार पटेल, विभा पटेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सविस्ता जकी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण, प्रवक्तागण, प्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष, पदिधिकारीगण और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उन्हें बधाई देने पहुंचे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर