दुर्गा शक्ति मेगा सेफ्टी वर्कशाप का आयोजन
बदायूं, 08 दिसंबर (तरुणमित्र)। शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत दुर्गा शक्ति मेगा सेफ्टी वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा इस कानून के प्रति होने वाली सजा व जुर्माने पर भी प्रकाश डाला एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सभी लोगों के सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बच्चे की पहली पाठशाला मां होती है। बचपन से ही उसको अच्छी चीजों के बारे में सिखाना चाहिए। इसी तरह से जब वह स्कूल जाए तो शिक्षक उसको समाज से जुड़ी बुराइयों के बारे बताए और उससे कैसे दूर रहना है। प्रशासन को बाल विवाह को रोकने के लिए सहयोग करें।
समाज को सुधारना हमारा फर्ज है। जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, छवि वैश्य द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। अपर सत्र एवं सत्र न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारिका गोयल के द्वारा पोस्को एक्ट, घरेलू हिंसा, दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह, की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन निवारण अधिनियम आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश सारिका गोयल, महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र छवि वैश्य, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज अल्पना कुमार, महिला आरक्षी महिला थाना प्रीती, किशना, डीसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कशिश सक्सेना एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां