थाना सिधारी43.5 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 05 लाख रूपये के साथ 03 गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना सिधारी43.5 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 05 लाख रूपये के साथ 03 गांजा तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी मय हमराह को सूचना मिली कि ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन मुसेपुर क्रासिंग के पास से कुछ गांजा तस्कर अवैध गांजे के साथ कही जा रहे है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिंधारी मय हमराह द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर तीनों गांजा तस्करों अजय पुत्र अकालू सा. बेकीगांव थाना उडालगुड़ी जनपद उडालगुड़ी प्रान्त असम उम्र करीब 22 वर्ष, कृष्णा यादव पुत्र चन्द्रिका यादव सा. बेलाव बाजार थाना महुआडीह जनपद देवरिया उम्र करीब 22

वर्ष, कनिका पुत्री सुकुन्द वरमन सा. छपकटी थाना उडालगुड़ी जनपद उडालगुड़ी प्रान्त असम   उम्र करीब 35 वर्ष को 43.7 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ समय 9.55 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरादगी के आधार पर थाना सिधारी पर मु.अ.सं. 0258/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग आसाम प्रदेश से अवैध गांजा लेकर जनपद आजमगढ़ व आस-पास के जनपदों में गांजा तस्करी करते है।

Tags: Azamgarh

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर