मधेपुरा विश्वविद्यालय में 42 दिनों से जारी आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह किया
: बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मिहिर ठाकुर से युवा रालोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अभिषेक कुशवाहा एवं आइसा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली ने सयुंक्त वार्ता कर 42 दिन से आन्दोलन कर रहे सभी 86 कर्मचारियों के समर्थन मे वार्तालाप कर अविलंब आन्दोलन को खत्म करवाने के आग्रह किया।
प्रो. अभिषेक कुशवाहा ने कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर कॉलेज के कर्मचारियों से काम करवाया जा रहा है। क्या इस व्यवस्था से विश्वविद्यालय सुचारु रूप से चल सकेगी। इससे सभी 86 कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है।इसे काला दिवस के रूप मे मनाया नही जा सकता है। क्योकि स्थापना काल से जिस 86 कर्मचारियों से काम करवाया जा रहा है. जिसमें 42 को हटाने के लिए नोटिस देकर स्पष्टीकरण पूछा जाना नाइंसाफी है। जिस कर्मचारियों को विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त किया जाता है। उसी कर्मचारियों को हटाने के लिए नोटिस देना विश्वविद्यालय प्रशासन का तानाशाह आदेश है। यह विश्वविद्यालय को ब्लैक लिस्टेड करने की साजिश लगती है। जिसे युवा रालोजद नही मानती है विश्वविद्यालय जल्द-से-जल्द सभी 86 कर्मचारियोंके आन्दोलन को खत्म करवा कर उनकी मांगो को मान पुनः सभी को अपने अपने काम पे लौटाये तभी विश्वविद्यालय सुचारु रूप से चल सकेगी।
आइसा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरमान अली ने कहा है कि यह विश्वविद्यालय के इतिहास का सबसे काला दिन है 86 कर्मचारियों के रहते वैकल्पिक व्यवस्था कर विश्वविद्यालय को जबरन बलपूर्वक चलाया जा रहा है। इस पर अरमान अली ने कड़ी प्रतिक्रिया देकर कहा कि यह स्थायी समाधान नही है। जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन उदासीन रवैया अपनाये हुए है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की कोई सुधि लेने वाला नही है।
टिप्पणियां