रोड पार कर रही नीलगाय का बच्चा घायल
On
चंदौली। जिले के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के जलालपुर- चकरिया गांव के समीप नीलगाय का बच्चा रोड क्रॉस कर रहा था कि किसी गाड़ी के धक्के लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपस्थित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान दरियापुर संजय यादव को फोन कर बुलाया। प्रधान के आने पर देखा गया तो खून से लतफत नीलगाय का बच्चा पीड़ा से कराह रहा था। प्रधान ने तुरंत प्राथमिक उपचार करवाया। राधेश्याम यादव व बासु ने उसे अपने घर पर अभी लाया और प्राथमिक उपचार चल रहा है। प्रधान ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द उचित चिकित्सा के लिए गुहार लगाई।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 06:01:00
दिल्ली : देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।...
टिप्पणियां