अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक
पटना :- अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेरैतित्व में एक बैठक का आयोजन गाँधी मैदान स्थित गाँधी मूर्ति के समीप आयोजित की गई जिसमे मुख्यरूप से संगठन का विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया
बैठक को संबोधित करते हुये मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्त ने कहा की हम सभी को सबसे पहले अपने अपने स्तर से संगठन के विस्तार हेतु पहल करने की ज़रूरत है ताकि हम सामाजिक सरोकार जैसे विभिन्न विषयों पर हम लोगो से संपर्क स्थापित कर उन्हें राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओ का लाभ योग्य लाभूको को दिलाया जा सके श्री गुप्ता ने कहा की आज के समय में ग्रामीण जगहों पर जानकारी के अभाव में बहुत सारे योग्य लाभूक सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते वैसे में अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे योग्य लाभूको से संपर्क स्थापित कर उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेगा
वही सभी पदाधिकारियों ने पंद्रह दिन के अंदर कमिटी का विस्तार ज़िला और प्रदेश स्तर तक करने का भी संकल्प लिया बैठक उपरांत भाजपा सोशल मीडिया कार्यालय मंत्री सुजीत कुमार और भाजपा पटना महानगर सोशल मीडिया संयोजक अम्बरीश शर्मा को प्रदेश महासचिव भाजपा ओबीसी मोर्चा के पटना महानगर के क्षेत्रीय प्रभारी मुकेश चन्द्रवंशी को मोर्चा के पटना महानगर अध्यक्ष और विकास नंद को पटना महानगर के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
बैठक में मुख्यरूप से मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा राष्ट्रीय महासचिव प्रीति पाठक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमारी सिंह प्रदेश महासचिव मधुरेंद्र गुप्ता प्रदेश सचिव मीना तिवारी कंचन कुमारी धनंजय कुमार राजीव रंजन आदि मौजूद थे
टिप्पणियां