भारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है: अखिलेश यादव

 भारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है: अखिलेश यादव

 वाराणसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक दिवसीय निजी दौरे पर शहर में आए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी ये कौन तय करेगा कि कौन पांडव ,कौन कौरव है। अगर हम संख्या बल पर जाएंं तो भाजपा कहती है कि हम दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी हैं। पहले ये तय कर ले कि कौरव कौन है और पांडव कौन है।

एक सवाल के जबाब में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कहते हैं। हमारे लिए तो संविधान और न्यायालय ही सबसे बड़ी चीज है। भारतीय जनता पार्टी दलों को तोड़ना जानती है। भाजपा किसको कब लेना है ये जानती है। ये पार्टी ये भी जानती है कि कैसे बेईमानी करनी है। चंडीगढ़ घटना का खास तौर पर उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानती है कि कब किसको खरीदना है और कब ईडी और सीबीआई भेजनी है,आयकर का छापा मारना है। और किस पत्रकार का कब मुंह बंद करना है,किस चैनल को क्या बजट देना है। चैनल को बजट नहीं दिया तो उस पर नियंत्रण कैसे होगा।

एक अन्य सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस व्यवस्था का सवाल नही है। सवाल है कि न्यूज के नियंत्रण के बाद अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसके जबाब सरकार के पास है क्या। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है 2014 से आज तक एनसीआरबी के आंकड़े निकलवा देख लीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। जहां किसान आत्महत्या कर रहे और आय दुगुनी न हो,महंगाई को रोक न पा रहे हो,तब ऐसी सरकार का क्या मतलब है। तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ऐसे ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बनी है।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर