कतर में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों को राहत

मौत की सजा के खिलाफ भारत की अपील स्वीकार

कतर में बंद 8 पूर्व नौसैनिकों को राहत

नई दिल्ली। कतर की जेल में बंद भारत के पूर्व नौसैनिकों को लेकर राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों को मिली मौत की सजा के खिलाफ भारत की अपील को स्वीकार कर लिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची हाल ही में कहा था कि भारतीय दूतावास को हिरासत में लिए गए भारतीयों तक एक और कांसुलर पहुंच प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा है कि भारत की ओर से नागरिकों को सभी कानूनी और कांसुलर समर्थन देना जारी रखा जाएगा। 

बीते महीने कतर की एक अदालत द्वारा 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को मौत की सजा दी गई थी। भारत के ये नागरिक बीते 1 साल से कतर की जेल में बंद थे। कतर की कोर्ट द्वारा मौत की सजा के ऐलान पर भारत सरकार ने  हैरानी व्यक्त की थी और अपने नागरिकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का पता लगाने की प्रतिज्ञा की थी।

क्या है आरोप?
भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को बीते साल अगस्त महीने में कतर में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये अधिकारी कतर की एक निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम कर रहे थे। इन भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर जासूसी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब तक न तो कतरी अधिकारियों और न ही नई दिल्ली ने भारतीय नागरिकों के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया है।

बेदाग कार्यकाल वाले अधिकारी 
रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी पूर्व अधिकारियों ने 20 साल तक नौसेना में सेवा दी है और इनका कार्यकाल बेदाग था। इन अधिकारियों ने नौसेना में ट्रेनर समेत कई अहम पदों पर काम किया था। बता दें कि अल दहरा कंपनी ने मई महीने में दोहा में अपना परिचालन बंद कर दिया था और वहां काम करने वाले सभी लोग अपने-अपने घर लौट आए हैं।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से उमस वाली गर्मी  दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से उमस वाली गर्मी 
दिल्ली  : देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।...
शरबानी मुखर्जी 28 साल बाद इतना बदल गया लुक
 शुभमन गिल टेस्ट मैच में  एक मैच में 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 
आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल