स्थाई शेल्टर होम में डीएम के निरीक्षण का हुआ असर

बिछ गईं नई चादरें, गर्म पानी को लग गया गीजर

स्थाई शेल्टर होम में डीएम के निरीक्षण का हुआ असर

बरेली। डीएम रविन्द्र कुमार के द्वारा प्रेम नगर के स्थाई शेल्टर होम के निरीक्षण के बाद वहां की व्यवस्थाएं 24 घंटे के अंदर दुरुस्त कर दी गई। बता दें कि मंगलवार को नगर निगम द्वारा संचालित स्थाई शेल्टर होम का डीएम ने औचक निरीक्षण किया था। डीएम ने शेल्टर होम में साफ चादरों को बिछाने के साथ ही वहां रह रहे लोगों के नहाने के लिए गर्म पानी को गीजर लगाए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही अलाव आदि की व्यवस्था रखते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए थे। शेल्टर होम में अचानक पहुंचे डीएम रविन्द्र कुमार ने अव्यवस्थाएं देख खासी नाराजगी जताई थी, तथा नगर निगम के अफसरों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराते हुए
 
अवगत कराने के निर्देश दिए थे। कहा था कि शेल्टर होम में केवल असहाय लोग ही रुकने को आते हैं, उनकी देखभाल करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। डीएम के निर्देश का असर रहा की नगर निगम प्रशासन द्वारा शेल्टर होम में 25 बेड पर ठंड में लेटने के लिए पर्याप्त रजाई, कंबल और बेड पर साफ चादरों की व्यवस्था कर दी गई। यहां रहने वाले असहाय व्यक्तियों एवं यात्रियों को नहाने धोने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था के लिए गीजर लगवा दिया गया। महिलाओं और पुरुष के लिए अलग अलग व्यवस्था कर दी गई। साथ ही पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था को भी किचन में गैस सिलेंडर की रखवा दिया गया। 
 
बस और रेलवे स्टेशन पर लगवाए गए साइन बोर्ड
डीएम रविन्द्र कुमार ने रेन बसेरों के प्रचार प्रसार को बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि दोनों स्थानों पर बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर या फ्लेक्स बनवाकर शेल्टर होम के का पूरा पता लिखवा दिया जाए। जिससे बस या ट्रेन ना मिलने पर कोई यात्री या असहाय व्यक्ति शेल्टर होम में जाकर रात बिता सके। डीएम के निर्देश पर बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर बोर्ड बनवाकर लगवाएं जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
 
 
Tags: Bareilly

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
कौशाम्बी। जिले  में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना
नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों की झड़प में कई घायल
विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत गम्भीर