श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य शोभा यात्रा

शोभा यात्रा निकालते ट्रस्टी।

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य शोभा यात्रा

चित्रकूट। श्री रघुबीर मन्दिर बड़ी गुफा में अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य शोभा यात्रा ट्रस्टी डॉ बीके जैन की अगुवाई में निकली। ट्रस्टी ने कहा कि हर्ष का मौका है कि पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा बाद इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं। रविवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण की। हाथी-घोड़े, रथ में भगवान आधारित झांकियां, अयोध्या राम मन्दिर मॉडल समेत 108 मंगल कलश लिये ढाई हजार से अधिक ट्रस्ट कार्यकर्ता, साधु-संत शामिल हुए। शोभा यात्रा प्रार्थना भवन से होकर रामघाट होते हुए रघुवीर मन्दिर में समाप्त हुई। शाम को दिव्य मन्दाकिनी आरती दीपोत्सव हुआ। सदगुरू महिला समिति अध्यक्षा ऊषा जैन ने बताया कि 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रातः मन्दिर परिसर में सुन्दरकांड का पाठ होगा। मंगल बधाई गीतों के गायन के बीच भगवान का पूजन-अभिषेक किया जायेगा। छप्पन भोग का महाप्रसाद लगेगा। श्रीराम की तपोभूमि को अयोध्या की भांति सजाया जायेगा।  ट्रस्टी डॉ जैन ने सभी से अनुरोध किया कि भगवान श्रीराम मन्दिर का ये पर्व पूरे हर्ष के साथ मनायें। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से उमस वाली गर्मी  दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से उमस वाली गर्मी 
दिल्ली  : देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।...
शरबानी मुखर्जी 28 साल बाद इतना बदल गया लुक
 शुभमन गिल टेस्ट मैच के एक मैच में 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 
आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल