स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद की 101 वीं जयंती मनाई गई
By Bihar
On
गया। स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद की 101 वीं जयंती गया के अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में मंगलवार को मनाई गई।सर्वप्रथम भागवत झा आजाद के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने किया किया तथा संचालन कॉंग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे ने किया।जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भागवत झा आजाद 20 वर्ष के उम्र में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन में प्रदर्शन के दौरान उनके पैर गोली लगी थी, उसी समय से आंदोलनकारी के रूप में वो प्रसिद्ध होने के बाद कभी पिछे मूड कर नहीं देखा, आजाद भागलपुर से पांच बार सांसद बन केंद्र के कई विभागों के मंत्री रहे तथा 14 फरवरी 1988 से 10 मार्च 1989 तक बिहार के ईमानदार और कड़क मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के ज़न-ज़न में लोकप्रिय हुए थे।नेताओं ने कहा कि आज भी भागवत झा आजाद के दृढ़ निश्चय व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है।जयंती कार्यक्रम को गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, रूपेश चौधरी, अशोक राम, राहुल चंद्र वंशी, मुरारी शर्मा, उदय शंकर पालित, डाक्टर हामिद हुसैन, आदि ने संबोधित किया।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
06 Jul 2025 00:00:44
कौशाम्बी। जिले में जिला कांग्रेस कमेटी कौशाम्बी की नवनिर्वाचित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आज चायल विधानसभा के मूरतगंज...
टिप्पणियां