बच्चों को खाना खिलाकर महिला ने दे दी जान

पीलीभीत । एक महिला ने बच्चों को खाना खिलाकर सुलाया और फिर गांव के बाहर बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। दूसरे दिन उसका षव आम के पेड पर लटका मिला। सुनगढी पुलिस षव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। वही परिजन खुदकुषी के पीछे कोई बजह नही बता रहे है। बता दे कि बरेली जिले के बहेडी थाना क्षेत्र के गांव चिराडांडी की रहने वाली 30 वर्षीय देवकी की षादी पीलीभीत के सुनगढी थाना क्षेत्र के गांव सडिया निवासी वेद प्रकाष से हुई थी। उसके तीन बच्चे है। परिजनों के अनुसार महिला ने बुधबार रात को सभी को खाना बनाकर खिलाया बच्चों को रात करीब दस बजे सुला दिया अन्य सदस्य भी सो गए। दूसरे दिन गुरूवार सुबह बच्चों की आंख खुली तो महिला नदारथ थी। इस पर परिजन तलाषने निकल पडे। उधर ग्रामीण भी अपने अपने खेतों की ओर जा रहे थे। लापता हुई महिला देवकी का षव गांव के बाहर आम के पेड पर फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची और आपचारिकता पूरी करने के बाद षव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नही था। रात को महिला कब घर से निकल गई पता ही नही चला। परिजन खुदकुषी की बजह भी नही बता सके।

 

Tags: pilibhit

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू