कर्नाटक के खाद्य प्रसंस्करण फैक्ट्री में ड्रायल गिरने से बेगूसराय के तीन मजदूरों की मौत

कर्नाटक के खाद्य प्रसंस्करण फैक्ट्री में ड्रायल गिरने से बेगूसराय के तीन मजदूरों की मौत

बेगूसराय। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के अलियावाद औद्योगिक क्षेत्र में राजगुरु इंडस्ट्रीज के अनाज गोदाम में मक्का से भरा कई ड्रायल एक साथ गिरने से बिहार के बेगूसराय जिला के तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग बाल-बाल बच गए, जिसमें दो लोगों को चोट आने की बात कही जा रही है।

मृतकों में सोनमा निवासी स्व. बिंदेश्वर मुखिया के 40 वर्षीय पुत्र शंभू मुखिया एवं पुलकित मुखिया के 33 वर्षीय पुत्र दुलारचंद मुखिया तथा बखरी के विजयलख निवासी लड्डू लाल मुखिया के 19 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शामिल हैं। जबकि बाल-बाल बचे लोग राम लखन मुखिया, रंजीत मुखिया, संतोष मुखिया, विकेश मुखिया, विकेश सदा एवं राम लखन मुखिया के दामाद बखरी मक्खाचक निवासी मुकेश मुखिया बताए जा रहे हैं।

जिसमें रंजीत मुखिया एवं विकेश सदा को हल्की चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में कोहराम मच गया है। राजगुरु फूड्स कंपनी में मजदूरी कर रहे राम लखन मुखिया ने फोन पर बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय मेरे साथ कुछ लोग मक्का से भरा बोरा गाड़ी पर लोड कर रहे थे। कुछ मजदूर अंदर में ड्रायल से मक्का निकाल कर बोरा सिलाई करके गाड़ी पर लोड कर बाहर भेज रहे थे।

उसी समय ड्रायल गिरने लगा तथा अंदर काम कर रहे सभी मजदूर मक्का एवं मक्का से भरे बोरा के नीचे दबने लगे। उन्होंने बताया कि राजगुरु इंडस्ट्रीज खाद्य प्रसंस्करण के अनाज गोदाम में 16 ड्रायल था। सभी में मक्का भरा था एवं ड्रायल अचानक गिर गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। किसी तरह अंदर जाकर अपने लोगों को खोजना शुरू किया। बुधवार को हवाई जहाज से शव पटना लाए जाने की संभावना है। 

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News