उत्तराखंड में 110 मदरसों पर लगा ताला

पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन अवैध मदरसों के खिलाफ कर रहा कार्रवाई

उत्तराखंड में 110 मदरसों पर लगा ताला

देहरादून। धामी सरकार का उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। अब तक पूरे राज्य में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साफ है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। इसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी। गुरुवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर में तीन, जसपुर में एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया है। इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कौशल विकास मिशन ने किया क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन कौशल विकास मिशन ने किया क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजधानी लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला के दूसरे दिन,...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव' का निमंत्रण 
ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पी.जी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
महात्मा ज्योतिबा राव फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म पर रोक के विरोध में आप ने ज्ञापन सौपा
विश्व धरोहर दिवस में राज्य संग्रहालय लखनऊ ने लगाये विभिन्न संस्थानों में प्रर्दशनी
आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान ने लोहिया चिकित्सालय का किया निरीक्षण
बड़ी राहत: अब तीन साल के लिए होगा वैध तंबाकू किसानों का पंजीकरण प्रमाणपत्र