यूपी भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

जिला अध्यक्षों के लिए सभी जिलों में आवेदन प्रदेश नेतृत्व ने मांगे

यूपी भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

  • संगठनात्मक चुनाव में हो रही देरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों संगठनात्मक चुनाव चल रहा है। प्रदेशभर की सभी विधानसभाओं में बूथ अध्यक्षों का चयन हो चुका है। अधिकांश जिलों में मण्डल अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गयी है। शेष बचे मण्डलों में अध्यक्षों का चयन 10 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। जिला अध्यक्षों के लिए सभी जिलों में आवेदन प्रदेश नेतृत्व ने मांगे हैं।जिला चुनाव प्रभारियों के पास बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आए हैं। माना जा रहा है कि होली के आसपास जिला अध्यक्षों की घोषणा हो जायेगी। इसी बीच उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यभ भी मिलने की उम्मीद है।

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को मंत्रिमण्डल में स्थान देने की कवायद चल रही है। उनके स्थान पर भाजपा सामाजिक समीकरण को देखते हुए अनुसूचित समाज के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में दो माह से अधिक की देरी हो चुकी है। पार्टी ने 15 दिसंबर तक मण्डल अध्यक्षों के चुनाव व 15 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच जिला अध्यक्षों के चुनाव कराने का लक्ष्य रखा था। वहीं जनवरी में नया प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था। जबकि अभी भाजपा मण्डल अध्यक्षों का चुनाव नहीं करा पायी है।

प्रदेश महामंंत्री संगठन धर्मपाल सिंंह ने प्रदेश के शेष मण्डल अध्यक्षों की घोषणा जल्द करने के निर्देश दिए हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश के राज्य प्रेक्षक विनोद तावड़े प्रदेश में जल्द से जल्द चुनाव संपन्न कराने व नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर सर्वानुमति बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश के बीच संतुलन साधने में जुटे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने  बताया कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी में इस समय संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। अधिकांश जिलों में मण्डल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। शेष बचे हुए मण्डल अध्यक्षों की घोषणा जल्द होगी और इसके बाद जिलाध्यक्षों की सूची आयेगी।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे
श्रीनगर। भारत ने कल अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। सैन्य मुकाबले में पड़ोसी देश के लगभग सारे...
अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट
मुरादाबाद में गोकशी के आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
अब हर यात्री को देशभर के हवाई अड्डों पर  "सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक" से गुजरना अनिवार्य
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़जेसन रॉय की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा