मनाई गई उत्तराखंड की पारम्परिक होली

मनाई गई उत्तराखंड की पारम्परिक होली

लखनऊ, अल्मोड़ा। मकसद संस्था, ग्राम कड़ाकोट पोस्ट भिकियासैण, जनपद अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के तत्वाधान में संस्कृति निदेशालय देहरादून उत्तराखण्ड  के सहयोग से उत्तराखण्ड की पारम्परिक होली पर आधारित होलिकोत्सव-2024 का आयोजन ग्राम कड़ाकोट पोस्ट भिकियासैण जनपद अल्मोड़ा उत्तराखण्ड में  हेमा बिष्ट सचिव के निर्देश न में तथा पुष्पा बिष्ट के सहायक निर्देशन  में किया गया। संस्था के अध्यक्ष मनोहर सिंह द्वारा कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया।

वरिष्ठ लोक कलाकार सिरोमणी भतरौजी द्वारा हारमोनियम पर तथा ढोलक पर पुष्पा बिष्ट एवं मंजू रावत ने सर्व प्रथम शिवजी को दाता विघ्न विनाशन, दूसरी होली नदी यमुना के तीर कदंब चढ कान्हा एजाए रहा बासुरिया की प्रस्तुति दी। हेमा बिष्ट द्वारा राजा दशरथ द्वार मची होली गाकर महिलाओं ने पारम्परिक होली गीतों की सुन्दर शृंखलाबद्ध तरीके से प्रस्तुति दी।

पुष्पा बिष्ट एवं हंसी बिष्ट द्वारा सुमिरो सीता राम की से होली गीतों की प्रस्तुति दी वही शिरोमणी भतरौजी द्वारा  जल कैसे भरू जमुना गहरी और सिद्ध को दाता विघ्न विनासन गीत गाकर होलिकोत्सव मे रंगों संग नृत्य भी किया गया। देवकी देवी एवं पूजा ने होली गणपति को भज लीजे मनवा गीत गाये वही होलिाकोत्सव में हेमा बिष्ट ने कहा कि शास्त्रीय और गीतों की विविधता उत्तराखण्ड की होली को विशिष्टता प्रदान करती है। कुमाऊॅनी होली कुमाऊॅ की अनमोल सांस्कृतिक विरासतों में एक है। वहीं होलिकोत्सव में अध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट ने सभी होलियारों को रंगों के त्योहार की बधाई दी।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत