एकेटीयू में सहायक लेखाकार को दी विदाई

एकेटीयू में सहायक लेखाकार को दी विदाई

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में सोमवार को सहायक लेखाकार रहे राम सागर सेवानिवृत्त हो गये। विश्वविद्यालय के स्थापना काल के कर्मचारी रामसागर को विदाई दी गयी। इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
 
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना काल से रामसागर ने अपने 25 सालों में कर्मठ कर्मचारी के रूप में कार्य किया। यह संयोग ही है कि इसी समय विश्वविद्यालय को नैक से ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। सही मायने में यह आपके 25 वर्षों के योगदान का फल है। उनके साथी कर्मचारियों ने भी भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए विदाई दी। प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामसागर ने भी विश्वविद्यालय में बिताये अपने पलों को याद किया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां