बैकुंठधाम में शव पर गिरा पेड़,अर्थी छोड़ भागे लोग
By Harshit
On
लखनऊ। बैकुंठ धाम श्मशान घाट में शव पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे अफरा तफरी मच गई। तत्काल शव को परिजनों और बैकुंठ धाम के कर्मचारियों ने मिलकर पेड़ के नीचे से निकला। 100 वर्ष पुराना पेड़ गिरने से पार्क की बाउंड्री वॉल भी टूट गई।
बैकुंठ धाम के कर्मचारी कोहली ने बताया कि अचानक बहुत तेज आवाज के साथ पेड़ गिरा। वहां रखा एक शव पेड़ की चपेट में आ गया है। आनन-फानन में लोगों ने शव को पेड़ के नीचे से निकाला। पेड़ जिस शव पर गिरा। उनकी पहचान मृतक नीलू कनौजिया के रूप में हुई। भाई संजीव कुमार ने बताया कि नीलू वन विभाग की कर्मचारी थीं। रविवार को दो मंजिला इमारत से गिर गई थीं, जिसके बाद गंभीर चोट आई थी।

बहन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके 1 घण्टे के बाद नीलू की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम हुआ, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव बैकुंठ धाम लाए थे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पेड़ शव पर गिर गया।
तत्काल शव को पेड़ के नीचे से निकाल लिया गया। दुर्घटना में किसी अन्य को चोट नहीं आई। नगर निगम कर्मचारी जावेद ने बताया कि उन्हें पेड़ गिरने के बाद सूचना मिली। पेड़ बालक खीरा का है जो लगभग 100 वर्ष पुराना है। निगम की जब टीम पहुंची तो बॉडी को निकाला जा चुका था।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
16 Jun 2025 23:56:50
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। इस साल प्रदेश में कोरोना संक्रमित...
टिप्पणियां