पति के ताने सुन गुस्से में खुद खा लिया और बेटे को भी दिया जहर
By Tarunmitra
On
शाहजहांपुर। बरनई गांव में एक महिला ने पहले आठ वर्षीय बेटे को पहले जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर खुद खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों मां-बेटे को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। डाक्टर मेराज आलम ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
रोजा थाना क्षेत्र के गांव बरनई निवासी सूरज और उसका बड़ा बेटा सिद्धांत घर पर नहीं थे। उसकी पत्नी 30 वर्षीय पूजा व उसका 8 वर्षीय छोटा बेटा आयुष घर पर थे। बच्चों की तबीयत आए दिन खराब रहती थी। वह बच्चों की दवा के लिए पति सूरज से पैसे मांगती तो वह ताने मारा करता था। बताते हैं कि रविवार की शाम उसने पति से पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। उसका पति घर से बाहर चला गया।
पूजा ने गुस्से में आकर पहले छोटे बेटे आयुष को जहरीला पदार्थ खिला दिया और बाद में स्वयं पूजा ने खा लिया। कुछ देर के बाद पूजा और उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। दोनों उल्टी करने लगे। खबर सूनकर गांव वाले उसके घर पर आए और उसके पति को फोन किया। गांव वाले मां-बेटे को तुरंत मेडिकल कालेज लेकर आए। डाक्टर ने ट्रामा सेंटर में दोनों का इलाज किया। दोनों की हालत में सुधार होने लगा। उसका पति सूरज मेडिकल कालेज पहुंचा और डाक्टर से जानकारी की। मेडिकल कालेज के डाक्टर डा. मेराज आलम ने बताया कि दोनों ने मामूली सा जहरीला पदार्थ खाया था। जहरीले पदार्थ की मात्रा ज्यादा नहीं थी। दोनों की हालत ठीक है, वह खतरे से बाहर हैं।
पूजा ने बताया कि पति से दवा आदि के लिए पैसे मांगते थे। पति ताना मारा करता था। पति उससे कहता था कि गांव में किसी और के बच्चे बीमार नहीं रहते है, सिर्फ तेरे बच्चे बीमार रहते हैं। जब देखो तब खर्चा मांगती है। उसने बताया कि पति के ताने से परेशान हो चुकी थी। उसने गुस्से में आकर अपने आप और बेटे को जहरीला पदार्थ खिला दिया था। उसका मायका लखीमपुर के निघासन में है। पति खेती करता है। उसने कहा कि किसी से कोई शिकायत नहीं है।
पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था
सूरज ने बताया कि वह घर नहीं था। वह चक भिटारा गांव में गया हुआ था। वह घर पर आ रहा था और उसे फोन पर सूचना मिली कि पत्नी ने जहर खा लिया। वह घर पर आया और गांव वालों की मदद से पत्नी और बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचा। उसने कहा कि उसकी पत्नी हमेशा गुस्से में रहती थी। उसका कोई झगड़ा नहीं हुआ था और न मारा पीटा था। उसके मायके वालों को बताया कि पूजा हमेशा गुस्से में रहती है।
रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मुताबिक, पूजा ने बेटे आयुष को जहर देकर खुद खा लिया था। पूजा ने पूछने पर बताया कि गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। अब वह अफसोस जाहिर कर रही है। उसकी और उसके बेटे की हालत ठीक है और खतरे से बाहर है। पूजा ने पति और ससुरालीजनों की शिकायत से इंकार किया है। उसका पति अस्पताल में देखभाल कर रहा है। पुलिस ने पूजा और उसके पति के बयान लिए हैं।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
16 Jun 2025 23:56:50
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई है। इस साल प्रदेश में कोरोना संक्रमित...
टिप्पणियां