राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार फ़िरोज़ाबाद और आगरा में होगा महिला जन सुनवाई का आयोजन
फ़िरोज़ाबाद, राष्ट्रीय महिला आयोग प्रत्येक महिला के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारो की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है उनके विषयो को जमीनी स्तर पर सम्बोधित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए "राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार" के तहत महिला जन सुनवाई का आयोजन कर रहा है
इस जन सुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से सम्बन्धित लम्बित मामलों का समाधान करना और यथा सम्भव उनकी सभी समस्याओं को त्वरित समाधान कर उन्हें राहत दिलाना है।
इस जन सुनवाई का आयोजन 19 जून को दोपहर 02 बजे फ़िरोज़ाबाद के सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में एवं आगरे में दिनांक 18 जून को दोपहर 02 बजे सर्किट हाउस में आयोजित किया जायेगा।
इस जन सुनवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर स्वयं उपस्थित रहेंगी। जन सुनवाई के दौरान सम्बन्धित जिला मजिस्ट्रेट , पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जिससे महिलाओं से सम्बन्धित मुद्दों को त्वरित कार्यवाही कर समाधान किया जा सके।
महिला आयोग की अध्यक्ष 18 से 19 जून को आगरा व फ़िरोज़ाबाद के प्रवास पर रहकर आगरा में जेल का निरीक्षण करेंगी। ततपश्चात सी इज चेंज मेकर कार्यक्रम के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों हेतु प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया जायेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विजया रहाटकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा वह विभिन्न सरकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से भी मिलेंगी।
हाल ही में महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने हेतु "यशोदा ए 1" का शुभारंभ किया गया था, इस कार्यक्रम के माध्यम से देश भर की महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान दिया जायेगा।
राष्ट्रीय महिला आयोग जनपद फ़िरोज़ाबाद - आगरा के आसपास की सभी महिलाओं से यह आग्रह करता है, कि यदि वे किसी भी समस्या से पीड़ित है, तो इस जन सुनवाई में भाग लेकर अपनी समस्या को आयोग तक पहुंचाए। महिला आयोग आपकी समस्या का समाधान खोजने का प्रयासरत रहेगा। सुनवाई में भाग लेने से सम्बन्धित जानकारी हेतु 7011972862 पर सम्पर्क कर सकते है।
टिप्पणियां