दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर ,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* के पर्यवेक्षण में *थाना बखिरा पुलिस* द्वारा  वांछित अभियुक्त नाम पता बिरजू साहनी पुत्र चन्द्रशेखर निवासी कर्जवनिया थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को दुर्गजोत चौराहा के पास से गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया ।
    विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने संबंध मे वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 15.06.2025 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना बखिरा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया । 

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां