घर के बगल में लगे टावर से फैल रही बीमारी
मंडलायुक्त ने अफसरों को टॉवर हटाने के निर्देश दिए
लखनऊ। एलडीए में बुधवार को जनता दर्शन में खदरा के एक बुजुर्ग ने शिकायत दी कि वह टावर की वजह से बीमार हो गए। स्थानीय अरविंद इंटर कॉलेज के पास 600 वर्गफुट के एक मकान में भवन स्वामी ने अवैध रूप से दो मोबाइल टावर लगवा रखे हैं, जिससे उनकी पत्नी और वो बीमार हो गए।
शिवनगर के रहने वाले सुरेश चन्द ने बताया, टावर से क्षेत्रवासियों को समस्या हो रही है। वीसी के आदेश के बाद भी टावर नहीं हटा। इस पर कमिश्नर रौशन जैकब ने अफसरों तत्काल मौके का जायजा कर उसे हटाने के निर्देश दिए। अमीनाबाद निवासी राजीव अग्रवाल ने बताया कि महानगर में घर बनवाने के लिए एलडीए में नक्शे का आवेदन किया है। इसको 10 महीने हो गए हैं।
हर बार अफसर आपत्ति लगा देते हैं। सारी आपत्तियां पूरी करने के बाद भी नक्शा पास नहीं हो रहा है। ऐसे में घर का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। खुद के घर में रहने का सपना एलडीए के लोग तोड़ रहे हैं।
टिप्पणियां