कल्लू सिंह राजपूत बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
बांदा। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में अपने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस कड़ी में बांदा जिले के लिए कल्लू सिंह राजपूत को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी की ओर से अभी कई जिलों में अध्यक्ष पद की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिन जिलों में नाम तय कर लिए गए हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कल्लू सिंह राजपूत की नियुक्ति के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और इस फैसले को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कल्लू सिंह राजपूत के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। वे पहले भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और उनके अनुभव का लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को मिल सकता है। कल्लू सिंह राजपूत की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी। आने वाले समय में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर काम करेगी।
पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने और चुनावी मैदान में पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य के साथ भाजपा ने रविवार को जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। जिला अध्यक्ष पद हेतु 94 दावेदारों में भाजपा हाईकमान ने इस बार पिछड़ा वर्ग को तरजीह देते हुए जिला महामंत्री रहे कल्लू सिंह राजपूत को जनपद का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। रविवार को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला चुनाव अधिकारी बाल्मीकि तिवारी ने जैसे ही जिलाध्यक्ष पद पर कल्लू सिंह राजपूत के नाम की घोषणा की वहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय, वन्देमातरम के जय घोषों के बीच फूल मालाओं से लाद दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए। जिला भाजपा कार्यालय के खचाखच भरे सभागार में जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि 2045 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने,दासता से मुक्ति तथा विरासत पर गर्व प्रमुख उद्देश्यों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए अपना सुख त्यागना पड़ेगा। हम धन्य हैं कि हमें मोदी और योगी युग में कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का कार्य करने का मौका मिला। ष्संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलोष् गीत दोहराते हुए कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी बाल्मीकि तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर नरैनी विधायक ओममणि वर्मा,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, राजेश द्विवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, चेयरमैन मालती बासू, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शीला सिंह,आशुतोष तिवारी, गिरजेश तिवारी, सह चुनाव अधिकारी पंकज रैकवार और दिलीप तिवारी,अखिलेश नाथ दीक्षित, ममता मिश्रा, अनीता शुक्ला,जागृति वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार,संतराम सिंह, संतू गुप्ता, शैलेन्द्र जयसवाल, वंदना गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी,रागिनी शिवहरे, राकेश सिंह चौहान, मुदित शर्मा, संतोष नायक, निखिल सक्सेना, दीपक राजपूत, मतौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, तिंदवारी चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, उत्तम सक्सेना, राकेश मिश्रा, अनूप तिवारी, बृजेंद्र सिंह पटेल, आशीष सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियां