भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत
बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने के उपरांत विवेकानंद मिश्रा का कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान कप्तानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। जगह-जगह पर जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गांव-गांव, नगर-नगर भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुटे रहने का वचन दिया।
भव्य स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
अपने स्वागत से अभिभूत होकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और हम सभी मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
About The Author

टिप्पणियां