अहिल्याबाई ने अपनी कार्य कुशलता से समाज को नई दिशा दी - लालजी त्रिपाठी

हर बेटी के लिए प्रेरणास्रोत है अहिल्याबाई का जीवन - अजय सिंह

अहिल्याबाई ने अपनी कार्य कुशलता से समाज को नई दिशा दी - लालजी त्रिपाठी

बस्ती - हर्रैया विधानसभा के श्रृंगीनारी मंदिर के परिसर में रविवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में महिलाओं, युवाओं, बच्चों, पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी और आयोजक हरैया विधायक अजय सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। विधायक द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपनी कार्य कुशलता से समाज को नई दिशा दी उन्होंने साबित किया कि संकल्प, विवेक और धर्मपरायणता के साथ कोई भी स्त्री समाज और राष्ट्र की दिशा को बदल सकती है। रानी अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, त्याग और राष्ट्रधर्म के प्रति अपार निष्ठा का अद्भुत उदाहरण रहा है। उन्होंने नारी नेतृत्व की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर समाज को नई राह दिखाई है। विधायक ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के पुनरुत्थान की अमर नायिका रही पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हर बेटी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी कहानी साहस, दृढ़ता और सामाजिक जिम्मेदारी के उदाहरण के रूप में देखी जाती है। विपरीत परिस्थितियों में भी अहिल्याबाई ने सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया था जो हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
सम्मेलन को संयोजक परशुरामपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय, आशुतोष सिंह छोटे, विनय शंकर मिश्र, राम प्रगट सिंह, अखिलेश सिंह आदि ने संबोधित किया। विधायक द्वारा सम्मेलन में शामिल सभी के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था कराई गई। कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर घनश्याम शुक्ल, जवाहर जायसवाल, विनोद गुप्ता, सर्वेंद्र सिंह, सुनीत त्रिपाठी, शिवचरण जायसवाल, लक्की सिंह, ओमकार सिंह बड़े, बृजेश मिश्र, प्रेम शंकर ओझा, रवीश मिश्र, अखिलेश सिंह, भरत सिंह, निर्मल सिंह, वीरू सिंह, अर्जुन सिंह, धर्मध्वज सिंह सभासद, अन्तेश सिंह, परशुराम सिंह मुन्ना, सर्वदेव सिंह, आनन्द सिंह, रामलालित पाण्डेय, नीरज शुक्ल, मार्शल तिवारी, दीपक पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

असम   में श्रीभूमि पुलिस की फिर एक और बड़ी कामयाबी, दो करोड़ की हेरोइन जब्त असम में श्रीभूमि पुलिस की फिर एक और बड़ी कामयाबी, दो करोड़ की हेरोइन जब्त
श्रीभूमि  । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य भर में नशा विरोधी अभियान तेज है। इसी कड़ी...
अभाविप हर राज्य में पहुंचाएगा बिरसा की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी
कोलकाता में स्टैंड से भारी मात्रा में कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
फिर से कोरोना का कहर, ठाणे में कोरोना से युवक की मौत
 दहेज की श्वेतायन केम टेक फार्मा कंपनी में भीषण आग
एक मोबाइल, ई-मेल से नहीं भर सकेंगे दो आवेदन
Lucknow : पीएम मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम'मन की बात बूथ स्तर पर सुना गया