झारखंड पहुंचे ओम बिरल ने श्याम प्रभु के किये दर्शन

 बिरसा मुंडा को किया नमन

झारखंड पहुंचे ओम बिरल ने श्याम प्रभु के किये दर्शन

  • श्याम प्रभु के दर्शन कर भाव विभोर हुए लोकसभा अध्यक्ष

रांची। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया।

ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है। झारखंड जनजातीय समुदाय की प्रगति के साथ विकास की ओर भी आगे बढ़ रहा है। बिरसा मुंडा की यह धरती हम लोगों के लिए प्रेरणा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में पूजन-दर्शन कर समस्त देशवासियों के लिए मंगल कामना की। एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में उन्होंने श्री श्याम मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी दरबार में दर्शन किये। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य गेट पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव मित्तल, मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू, कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया, अमित सरावगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने मंदिर की सीढ़ियों पर मत्था टेकर बाबा के दरबार को निहारते हुए अंदर की ओर प्रवेश किया ।

लोकसभा अध्यक्ष ने बाबा श्याम के मुख्य मंदिर के सामने अपनी अर्जी लगा कर पंचमेवा भोग प्रसाद चढ़ाया। इत्र लगाया एवं बाबा का प्राकृतिक पंखा डुलाया । मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू का अभिनंदन किया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने बालाजी महाराज के दर्शन कर बाबा भोले नाथ श्यामेश्वर महादेव पर जल अर्पण किया। मंडल के वरिष्ठ सदस्य अजय मारू ने ओम बिरला जी को मंदिर एवं मंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अजय मारू ने उनको बताया कि हर शनिवार को श्री श्याम भंडारे का वृहद रूप से आयोजन होता है। लोकसभा अध्यक्ष ने मंडल के सभी सदस्यों की सराहना की।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

असम   में श्रीभूमि पुलिस की फिर एक और बड़ी कामयाबी, दो करोड़ की हेरोइन जब्त असम में श्रीभूमि पुलिस की फिर एक और बड़ी कामयाबी, दो करोड़ की हेरोइन जब्त
श्रीभूमि  । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य भर में नशा विरोधी अभियान तेज है। इसी कड़ी...
अभाविप हर राज्य में पहुंचाएगा बिरसा की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी
कोलकाता में स्टैंड से भारी मात्रा में कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
फिर से कोरोना का कहर, ठाणे में कोरोना से युवक की मौत
 दहेज की श्वेतायन केम टेक फार्मा कंपनी में भीषण आग
एक मोबाइल, ई-मेल से नहीं भर सकेंगे दो आवेदन
Lucknow : पीएम मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम'मन की बात बूथ स्तर पर सुना गया