कृषि वैज्ञानिक डा. प्रशांत को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

कृषि वैज्ञानिक डा. प्रशांत को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री, स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में किया गया था। जिसमे प्रदेश के किसानों के साथ साथ 3 कृषि वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बाँदा कृषि एवं प्रोधोगिकी  विश्वविद्यालय, बाँदा के कृषि विज्ञान केंद्र, हमीरपुर के उद्यान वैज्ञानिक,  डॉक्टर प्रशान्त कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सम्मानित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मंच से डॉ प्रशांत द्वारा  बुंदेलखंड में किए जा रहे कार्यों की खूब प्रशंसा की एवं अन्य वैज्ञानिकों को भी इसी प्रकार से किसानों की सेवा एवं सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

डा. प्रशान्त के द्वारा बुंदेलखंड जनपद के हमीरपुर में किसानों को लगभग 250 से अधिक मुसम्मी, अमरूद, आम, नींबू एवं आंवला जैसी फसलों के नए बागों को लगवाने के लिये प्रोत्साहित किया है।  किसानों को प्रशिछाड़ दे कर उनके खेतों पर लगवाने में किसानों की सहायता की। सब्जी फसलों के क्षेत्र में देश के विभिन्न संस्थानों से 50 से अधिक नई प्रजातियों को किसानों के बीच में प्रदर्शित किया। खेती की नई-नई तकनीकों को किसानों को सिखाने का कार्य इनके द्वारा किया गया। डॉ प्रशांत ने किसानों को खेती में जल संरक्षण की विभिन्न विधाओं जैसे ड्रिप सिंचाई पद्धति एवं स्प्रिकलर पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया जिससे ज्यादा ज्यादा से लाभ किसानों को मिल सके।

साथ ही साथ किसानों को कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों से जोड़ने के सराहनीय कार्य किए। इनके द्वारा किये गए कार्याे के लिए ही इन्हे सम्मानित किया गया है।  विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो मुकेश पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और कहा कि डॉ प्रशांत ने किसानों के लिए सरहानीय कार्य किया है। पुरा विश्वविद्यालय परिवार इस सम्ममान से गौरववनित महसूस कर रहा है। विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार, डॉ एन के बाजपेयी ने डॉ प्रशांत को बधाई देते हुए कहा कि इनके द्वारा किये गए कार्य अति सरहानीय हैं।

डॉ प्रशांत बहुत ही कर्मठी और कार्य के प्रति ईमानदार रहने वाले व्यक्ति हैं। इन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र, हमीरपुर के साथ साथ विश्वविद्यालय का नाम प्रदेश के साथ साथ देश मे भी रोशन किया है। किसानों और उनके द्वारा किये जा रहे कार्य के प्रति हमेशा लगाव देखा गया है, जिसके परिणाम स्वरूप इन्हे किसान बहुत ही सम्मान देते हैं। डॉ प्रशांत को तथा इनके कार्य को प्रदेश के मा० कृषि मंत्री,श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने कई बार सराहा है।  कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्वतंत्र देव सिंह, श्याम बिहारी गुप्ता के साथ अन्य वरिष्ठ मंत्रीगण, किसान, वैज्ञानिक व अधिकारी गण उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप  ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल...
103 अमृत भारत रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन 
6 अमृत स्टेशनों का प्रधानमंत्री आज करेंगे वर्चुअली उद्घाटन
बीते 5 दिनों से नगरीय हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में बिना बिजली के हो रहा है इलाज
आईपीएल 2025 में दिल्ली को मुंबई ने 59 रन से हराया
गुहार के बावजूद पुलिस ने नहीं दिया सुरक्षा , अपराधियों नें मुखिया प्रतिनिधि सहित दो को मारी गोली
शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए ब्रिस्क वॉक करना क्यों है जरूरी