8 सीटों में से 7 सीटों पर लहराया भगवा कांग्रेस को मिली मात्र एक सीट

8 सीटों में से 7 सीटों पर लहराया भगवा कांग्रेस को मिली मात्र एक सीट

जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में जबलपुर की 8 में से 7 सीट काफी अहम योगदान है | सुबह प्रारंभ हुई मतगणना में शुरू से ही भाजपा बढ़त में रही | बरगी विधानसभा की बात करें तो यहां 18 चक्र में मतगणना हुई जिसमें भाजपा के नीरज सिंह लोधी 40167 वोट से विजई रहे | वहीं उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कांग्रेस के संजय यादव को हार का मुंह देखना पड़ा| नीरज लोधी को 109080 वोट तो संजय यादव को 69549 वोट मिले |

वहीं कैंट विधानसभा में भाजपा के अशोक रोहानी विजई हुए, उनको 76966 वोट मिले वहीं उनके कांग्रेस से प्रतिद्वंदी अभिषेक चौकसे चिंटू को 46921 वोट मिले यहां पर अशोक रोहानी 30045 वोट से विजई हुए | इसके साथ ही जबलपुर पश्चिम विधानसभा में भाजपा सांसद राकेश सिंह जो की विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे उन्हें 96268 वोट मिले और वह विजई रहे |उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के तरुण भनोट और जो की पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं उनको 66134 वोट मिले भाजपा के राकेश सिंह 30134 से विजयी रहे |

पूर्व विधानसभा में जबलपुर की एकमात्र सीट कांग्रेस को हासिल हुई है यहां कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया 95673 वोट लेकर विजई रहे | वही उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के अंचल सोनकर 67932 वोट मिले | यहां लखन घनघोरिया की जीत 27741 वोट से हुई | उत्तर मध्य विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा के अभिलाष पांडे विजई रहे हैं | उन्हें 88419 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जो पूर्व विधायक रहे हैं विनय सक्सेना उनको 65764 वोट मिले हैं | यहां अभिलाष पांडे भाजपा 22655 बोर्ड से विजई हुए |

वहीं पनागर विधानसभा की बात करें तो वहां भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार तिवारी इंदू जिनको 119071 वोट मिले हैं 40541 वोट से विजई हुए | उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजेश पटेल इनको वोट 78530 मिले हैं यह हार गए | इसके बाद पाटन विधानसभा में भाजपा के अजय बिश्नोई जिनको 112735 वोट मिले हैं यह 30584 वोट से विजई हुए | उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के निलेश अवस्थी को 82968 वोट मिले हैं |

सिहोरा विधानसभा की बात करें तो वहां भाजपा के संतोष बरकड़े विजई हुए हैं इन्हें 101777 वोट मिले हैं यह 42772 वोट से विजई हुए | इनकी प्रतिद्वंदी रही एकता ठाकुर जो कि कांग्रेस की प्रत्याशी थी इनको 59005 वोट मिले | पिछले चुनाव की बात करें तो यहां 8 सीटों में से चार सीट कांग्रेस एवं चार सीट बीजेपी को मिली थी | परंतु इस बार समीकरण दूसरे रहे शिवराज के लाडली बहना का चमत्कार कहें या मोदी का राष्ट्रवादी प्रचार, यहां भाजपा प्रचंड रूप से विजई हुई है | कुछ सीटें अप्रत्याशित थी जिन में परिणाम एग्जिट पोल के विरोध में आए | बहरहाल जबलपुर में भाजपा का परचम लहरा गया है |

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज पटना में नहीं चलेंगे वाहन, बदल गया ट्रैफिक रुट, घर से निकले से पहले पढ़ लें पूरी खबर आज पटना में नहीं चलेंगे वाहन, बदल गया ट्रैफिक रुट, घर से निकले से पहले पढ़ लें पूरी खबर
  राजधानी पटना में आज ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। पटना में मुहर्रम और सनातन महाकुंभ को लेकर ट्रैफिक
29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न कहा रत्न-आभूषण उद्योग हमारी सांस्कृतिक,ऐतिहासिक धरोहर 
शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर
वो कौन सी आदतें हैं जो मानसिक सेहत को कर सकती हैं खराब?
क्या आपने कभी कच्चे पपीते का हलवा चखा है? 
नई सियासी पार्टी का एलन मस्क ने किया ऐलान ट्रंप से सीधी टक्कर के मूड में