कमलनाथ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन

कमलनाथ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही उत्साह और हषोल्लास के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। कमलनाथ के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेश भर से आये कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर उनके पुत्र और सांसद नकुलनाथ भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार की। वहीं प्रदेश भर में भी कांग्रेसजनों ने कमलनाथ का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटे गये, परस्पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी की गई। कमलनाथ के निवास पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह–अमृता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, विधायक आरिफ मसूद, राजकुमार पटेल, विभा पटेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सविस्ता जकी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण, प्रवक्तागण, प्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष, पदिधिकारीगण और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उन्हें बधाई देने पहुंचे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत
पटना। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत दी गई है। अब मतदाता बिना दस्तावेज के भी गणना...
पटना में 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, मुहर्रम और सनातन महाकुंभ को लेकर
आज पटना में नहीं चलेंगे वाहन, बदल गया ट्रैफिक रुट, घर से निकले से पहले पढ़ लें पूरी खबर
29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न कहा रत्न-आभूषण उद्योग हमारी सांस्कृतिक,ऐतिहासिक धरोहर 
शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर
वो कौन सी आदतें हैं जो मानसिक सेहत को कर सकती हैं खराब?