कोहड़िया नहर में नहाने गया युवक बहा, खाेजबीन जारी
By Mahi Khan
On
कोरबा। जिले के कोहड़िया नहर में आज गुरुवार सुबह एक 17 वर्षीय अविनाश (दादू) नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक पता नहीं लगाया जा सका था। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अविनाश अपने दोस्तों के साथ आज सुबह नहाने गया था, लेकिन अनहोनी हो गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि रात हाेने के कारण खाेजबीन बंद करना पड़ रहा है, सुबह हाेते ही खाेजबीन शुरू करेंगे।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 May 2025 08:41:47
श्रीनगर। भारत ने कल अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। सैन्य मुकाबले में पड़ोसी देश के लगभग सारे...
टिप्पणियां