जिले के तीनों विधानसभाओं में प्राप्त हुए कुल तीन हजार 598 डाक मतपत्र

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी।विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत एक दिसंबर 2023 तक जिले के तीनों विधानसभाओं में सभी श्रेणियों के कुल तीन हजार 598 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी, निर्वाचन ड्यूटी कर्मचारियों के सुविधा केन्द्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और अनुपस्थित श्रेणी के 80 उम्र से अधिक , दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र सभी शामिल है।सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी संख्या 1 दिसम्बर 2023 तक कुल 291 है। सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी दिनांक 3 दिसंबर 2023 को मतगणना प्रारंभ होने के पूर्व तक प्राप्त किए जाएंगे। प्रत्येक दिवस प्राप्त होने वाले इन ईटीपीबी को जिला स्तर पर अभ्यर्थियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के उपस्थिति में जिला मुख्यालय के ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाता है और इसकी संख्यात्मक जानकारी से सभी को अवगत कराया जाता है। डाक मतपत्रों की कुल संख्या में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों / कर्मचारियों के कुल तीन हजार 220 डाक मतपत्र भी शामिल हैं, जो कि मतदान दिवस के 1 दिन पूर्व तक निर्मित सुविधा केंद्रों से प्राप्त हुए थे। 8 से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों के घर-घर जाकर प्राप्त किए गए डाक मतपत्रों की संख्या कुल 87 है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्यात्मक जानकारी प्रत्येक दिवस जिला स्तर पर भी इसकी जानकारी से सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराया जा रहा है। मतगणना तिथि को ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग रूम से विधानसभा की मतपेटियां अभ्यर्थियों/प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ प्रातः मतगणना स्थल तक ले जाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मतगणना तिथि तीन दिसम्बर को सबसे पहले आठ बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ की जाएगी और उसके बाद ईवीएम मशीन के मतों की गणना प्रारंभ होगी।

जनहित के मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर काम होना चाहिए: सांसद महंत ये खबर भी पढ़े : जनहित के मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर काम होना चाहिए: सांसद महंत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाय) गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं...
छत्तीसगढ़ 
दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

उत्तर प्रदेश

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई