विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न

विकास कार्यों में तेजी लाए मंडलीय अधिकारी - मंडलायुक्त

विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्वों को चिन्हित किए जाने की करे करवाई - मंडलायुक्त

बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के आयुक्त  योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार बलरामपुर में विकास कार्यों,कानून व्यवस्था,राजस्व वसूली की मंडलीय समीक्षा बैठक बैठक संपन्न हुई।बैठक में उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की सभी योजनाओं में अच्छा करते हुए सीएम डैश बोर्ड अच्छी रैंकिंग प्राप्त करें।उन्होंने कहा की मंडल के सभी जिलों में मशरूम की खेती को बढ़ावा दिया जाए। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा लोकल उत्पादों की ब्रांडिंग की जाए।मंडल में पीएम आवास योजना एवं सीएम आवास योजना में प्रगति का निर्देश दिया।उन्होंने कहा की नई सड़को में निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण कर लिए जाए।

सड़को पर छुट्टा जानवर/गोवंश ना दिखे, निराश्रित गोवंश स्थलों पर क्षमता के अनुसार गोवंश संरक्षित किया जाए।कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों समीक्षा के दौरान उन्होंने गैंगस्टर, भूमाफिया, को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वन माफियाओं को चिन्हित किया जाए तथा तथा कड़ी कार्रवाई की जाए। महिला अपराधों में त्वरित कारवाही सुनिश्चित की जाए। आगामी लोकसभा  के दृष्टिगत अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में विवेचनाएं लंबित न रहे।कर करेतर की समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी ले जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की तीन व पांच वर्ष से अधिक के लंबित वादों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया।

Tags: Balrampur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

   मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर
    कौशाम्बी। जिले में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
पिता की नौकरी मिलते ही बेटे ने मां को घर से निकाला
कर्जा और दूसरी जेल में शिफ्ट होने के लिए दी थी उप मुख्यमंत्री को मारने की धमकी
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर
प्रभास की शादी की खबरों पर लगा विराम, टीम ने बताई सच्चाई
दुकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार का काटा गला, गंभीर
तीन दिन चले विकास मेले में आयुर्वेद विधा से 516एवं होमियोपैथी विधा से 465 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया उपचार