मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में 87 प्रार्थना पत्रों में 6 का निस्तारण
On
चंदौली। जिले के सकलडीहा तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की निगरानी में 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुण दोषपूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। आपको बताते चले कि शनिवार को सकलडीहा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फसली सीजन होने के बाद भी 87 फरियादियों द्वारा अपनी फरियाद सुनाई गई। वही फरियादियों की समस्याओं को देखते हुए।
सीडीओ, न्यायिक मजिस्ट्रेट डी डी यू नगर व खंड विकास अधिकारी चहनियां, उप जिलाधिकारी सकलडीहा, खंड विकास अधिकारी धानापुर,खंड विकास अधिकारी सकलडीहा, तहसीलदार सकलडीहा, नायब तहसीलदार, खंड शिक्ष अधिकारी, खाद्य पूर्ति निरीक्षक, क्षेत्राधिकार राजेश कुमार राय द्वारा समस्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया गया। जिसमें छ प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया, तथा शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रेषित कर दी गई। इस संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags: Chandauli
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 08:10:50
नई दिल्ली । देवों के देव महादेव की उपासना का पवित्र माह सावन (श्रावण) आज लग गया। इसी के साथ...
टिप्पणियां