सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक करौंदीकला के अशोक कुमार तिवारी अध्यक्ष और अर्जुन बने मंत्री

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न

सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक करौंदीकला के अशोक कुमार तिवारी अध्यक्ष और अर्जुन बने मंत्री

कार्यकारिणी का चुनाव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुदामा पांडेय, मंत्री अफरोज अहम, चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गौड़ एवं गीता देवी की देखरेख में संपन्न हुआ।

सुल्तानपुर/करौंदीकला। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक करौंदी कला के कार्यकारिणी का चुनाव हुआ सम्पन्न। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुदामा पांडेय, मंत्री अफरोज अहम, चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश गौड़ एवं गीता देवी की देखरेख में कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। 
 
जिसमें अशोक कुमार तिवारी को अध्यक्ष, अर्जुन को मंत्री, अमर जीत को उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश को संयुक्त मंत्री, अनिल कुमार तिवारी को मीडिया प्रभारी, सीमा को संगठन मंत्री, दिलीप कुमार काशीपुर को उप संगठन मंत्री, बबिता शर्मा को प्रचार मंत्री के पद पर मनोनयन हुआ। 
 
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सर्वेश कुमार मिश्रा प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख करौदीकला ने शपथ ग्रहण कराया। और सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। पदाधिकारियों के चुनाव के समय दिलीप कुमार, विनोद कुमार, राम चरन, अर्जुन, गंगा दीन, मोती लाल, प्रभात सिंह, सुभाष, अमर जीत, जसवंत सिंह, दया शंकर, सुनील पाल, संतोष चौबे आदि कर्मचारी उपस्थित रहें।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे
श्रीनगर। भारत ने कल अलग-अलग मोर्चों पर पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। सैन्य मुकाबले में पड़ोसी देश के लगभग सारे...
अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट
मुरादाबाद में गोकशी के आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
अब हर यात्री को देशभर के हवाई अड्डों पर  "सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक" से गुजरना अनिवार्य
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़जेसन रॉय की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा