कुशीनगर : धीरज साहू के ठिकानों से 300 सौ करोड़ बरामद,भाजपाइयों ने फुंका पुतला

भाजपा ने 9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय स्टॉप क्रपसन डे मनाया

कुशीनगर : धीरज साहू के ठिकानों से 300 सौ करोड़ बरामद,भाजपाइयों ने फुंका पुतला

कुशीनगर, तरुण मित्र। झारखंड में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों से करोड़ों रूपये की नकदी बरामद होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है । शनिवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में भाजपा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र नगर पार्टी कार्यालय से रविन्द्र नाथ टैगोर चौक तक कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला दहन किया गया।
 
पुतला दहन के बाद जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कांग्रेस पार्टी पर देश को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सिर्फ गरीबों के पैसे हड़पना जानती है। लूट-खसोट करना कांग्रेस के नस-नस में है। आयकर विभाग के छापे में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद 300 करोड़ रुपए इसका जीता-जागता उदाहरण है। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस से सवाल किया है कि कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां 300 करोड़ रुपया बरामद हुआ है।इस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी क्या जवाब देंगी।
 
खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपये नगद बरामद होना कोई सामान्य घटना नहीं है l इतनी बड़ी रकम किसी एक व्यक्ति की नहीं हो सकती हमें अंदेशा है कि, ज़ब्त की गई अरबों रुपये की राशि में कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं का भी हिस्सा है। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा धीरज साहू जैसे सैकड़ों नेताओं के घर अवैध रुपए रखे गए हैं जिसे 2024 के लोकसभा चुनाव में गलत प्रयोग किया जाएगा।
 
हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और बंका सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के पर्यायी कांग्रेस पार्टी जनता की गाढ़ी कमाई से देश-विदेशों में अपने लिए नामी बेनामी संपत्ति खरीद रहे हैं l नेताओं ने मांग किया कि धीरज साहू पर प्राथमिकी दर्ज कर अविलंब उनकी गिरफ्तारी की जाय और कड़ाई से पूछताछ कर इस महा घोटाले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो l
 इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सीता सिंह, विनोद भारती, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, बाबू नन्दन सिंह, अतुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, धन्नजय तिवारी, बुलबुल जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार, राधेश्याम गुप्ता, आनन्द मिश्र, प्रमोद साहा, दीपराज खरवार,रामक्यास सिंह, अरुण सिंह, नूतन दूबे,रुपम सिंह जनार्दन मद्देशिया, देवेश मिश्र सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
लॉस एंजेलिस । लॉस एंजेलिस मेमोरियल कोलिज़ियम और इंग्लवुड स्थित सोफी स्टेडियम 2028 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन और...
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट
मुरादाबाद में गोकशी के आरोपितों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 3 गिरफ्तार
अब हर यात्री को देशभर के हवाई अड्डों पर  "सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक" से गुजरना अनिवार्य
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़जेसन रॉय की रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा
मौसम: बढ़ रहा समुद्री तापमान, कम हो रही बर्फ चिन्ताजनक