गोकुलपुर वार्ड में अब तक नहीं हटा मलबा, लोग परेशान

गोकुलपुर वार्ड में अब तक नहीं हटा मलबा, लोग परेशान

धमतरी। गोकुलपुर वार्ड में ब्रम्ह चौक के पास पाइप लाइन मरम्मत के लिए निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे से आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां पर मरम्मत के बाद गड्ढे को भरा नहीं गया है, इसके चलते यह मार्ग संकरा हो गया है। लोगों ने जल्द से जल्द इस खोदे गए गड्ढे की मरम्मत की मांग निगम से की है।सप्ताहभर बीत जाने के बाद भी यहां पर खोदे गए गड्ढे को पाटा नहीं गया है। ब्रम्हचौक में पेयजल व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने गड्डा खोदा था। मरम्मत के बाद अब तक मलबा यहां रखा है। इससे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। वार्डवासी महेश कुमार साहू, मोहन देवांगन, अशोक साहू ने कहा कि इसे जल्द से जल्द व्यवस्थित किया जाए। इस मार्ग में हमेशा भारी वाहन चलते हैं। रात के अंधेरे में कभी भी अनहोनी हो सकती है। मिट्टी के ढेर में वाहन चालक भी टकरा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि यहां पर लीकेज की समस्या आ गई थी। इसकी मरम्मत के बाद पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ, लेकिन खोदे गए गड्ढे को मरम्मत के बाद भी पाटा नहीं गया है। गड्डा खोदने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेड्स भी नहीं लगाए हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। यह शहर का वैकल्पिक बाईपास है। यह हमेशा व्यस्त रहता है। इस मार्ग से विंध्यवासिनी वार्ड स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए शहर ही नहीं अन्य जिलों से भी काफी संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं। मार्ग के संकरा होने से हरपल खतरा बना रहता है। इसके अलावा जब कभी शहर में जाम लगता है तो इसी मार्ग का उपयोग बाईपास मार्ग की तरह किया जाता है, यदि इसे जल्द नहीं पाटा गया तो यहां कभी भी जाम लग सकता है। इस संबंध में नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा का कहना है कि छुटपुट कार्य शेष है। इसे पूरा करते ही गड्ढे को पाट दिया जाएगा।


Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शरबानी मुखर्जी 28 साल बाद इतना बदल गया लुक शरबानी मुखर्जी 28 साल बाद इतना बदल गया लुक
शरबानी मुखर्जी। : 90 के दशक को बॉलीवुड के गोल्डन इरा के तौर पर याद किया जाता है। यही वो...
 शुभमन गिल टेस्ट मैच में  एक मैच में 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 
आज का राशिफल 6 जुलाई 2025: मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
बूथ,न्याय पंचायत,और ब्लॉक तक कांग्रेस की विचाधारा को पहुंचना हमारा संकल्प – राजेश तिवारी
अवैध रुप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार, एक लाख रुपये का मशरूका जब्‍त
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
 सड़कों पर नाबाल‍िगों की स्टंटबाजी, 37600 रुपये का भरना पड़ा जुर्माना