मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई मौत

जनपद मुख्यालय से घर वापस लौटते समय हुआ हादसा

 मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई मौत

आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।गंभीरपुर थाना के सिंघड़ा गांव निवासी विकास कुमार (21) सोमवार को बाइक से किसी काम के लिए जिला मुख्यालय आया था। देर रात वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह गंभीरपुर पुलिस चौकी के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 108 एंबुलेंस से उसे पीएचसी मोहम्मदपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Tags: Azamgarh

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू