प्रदेश अध्यक्ष में महानगर में बांटे कम्बल
By Harshit
On
लखनऊ। शीत लहर के बढते प्रकोप को देखते हुए शनिवार को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने महानगर में कम्बलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता भीषण शीतलहर का सामना कर रही है और सरकार ने ठंड से निपटने के लिए कोई उपाय नहीं किया है। गरीब और मजदूर ठंड से ठिठुरने को मजबूर है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जिलों में ठंड का हाल इतना है कि गलन से लोग भयभीत हैं, सरकार द्वारा न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही पर्याप्त मात्रा में रैन बसेरा बनाये गये।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकारी मशीनरी भी ठंड से निपटने के उपाय नहीं कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मस्त है। प्रदेश की जनता के सुख दुख से कोई लेना देना नहीं है। सरकार अभी तक स्कूलों में स्वेटर भी नहीं बाट पाई है जिससे बच्चे और गरीब अभिभाभावक परेशान हैं।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 08:52:54
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
टिप्पणियां