बच्चा चोर बता फैलाई अफवाह, लोगों ने पीटा

बच्चा चोर बता फैलाई अफवाह, लोगों ने पीटा

लखनऊ। बीते 19 मई को भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों को रेस्क्यू करने गई जिला प्रशासन की टीम हमला हो गया। स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर टीम को पीटना शुरू कर दिया। 24 से ज्यादा पुरुषों और महिलाओं ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला कर्मचारी कंचन के साथ मारपीट की गई। संरक्षण अधिकारी सूर्यकांत चौरसिया पर भी हमला हुआ। 

घटना आशियाना इलाके के बंगला बाजार क्षेत्र की है। आशियाना में जिला प्रशासन की टीम बीते 3 दिन से भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों के रेस्क्यू करने के अभियान में लगी थी। सोमवार दोपहर 3 बजे टीम बस्ती में पहुंची और 29 महिलाओं-बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इन सभी को 2 वाहनों से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा था। शाम करीब 5 बजे बच्चों को खाना खिलाने के लिए एक स्थान पर रोका गया।

 इसी दौरान 2 बाइक सवार युवक हेलमेट पहनकर पहुंचे। वे लोग बच्चा चोरी का आरोप लगाकर शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में नट समुदाय के 24 से अधिक लोग वहां जुट गए और टीम पर हमला बोल दिया। महिला कर्मचारी कंचन पर भीड़ ने हमला किया, तभी संरक्षण अधिकारी सूर्यकांत चौरसिया उन्हें बचाने पहुंचे। लेकिन, तब तक भीड़ ने कंचन को बुरी तरह घायल कर दिया था। भीड़ ने चौरसिया पर भी हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।

डीपीओ लखनऊ विकास सिंह मौके पर पहुंचे। आशियाना थाने में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। सरकारी कार्य में बाधा डालना, भिक्षावृत्ति के लिए गैंग चलाना और सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की धाराएं लगाई गई हैं। एफआईआर में 2 नामजद और कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। 

ये भी पढ़े- बाल भिक्षावृत्ति: एआई के जरिये होगी संदिग्धों की पहचान!

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कल विकास भवन में होगा किसान दिवस का आयोजन कल विकास भवन में होगा किसान दिवस का आयोजन
    बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में किसान
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने किया निरीक्षण 
एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल समेत दो को रंगेहाथ पकड़ा, किसान से मांगी थी दस हजार रुपए की रिश्वत 
डीएम ने विद्युत विभाग में रिफॉर्म्स के दृष्टिगत किया उप केन्द्र नवादा का निरीक्षण
छापेमारी बढाए खाद्य सुरक्षा विभाग
राज्य कर की बैठक में अधिकाधिक पंजीयन बढ़ाने व रिटर्न समय से दाखिल करने पर दिया जोर
सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया: योगी